फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD announces new team

Mathura News: रालोद ने घोषित की नई टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
RLD announces new team
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत अपने संसदीय बोर्ड और संसदीय दल का गठन कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल बघेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। वहीं, एमएलसी योगेश नौहवार को संसदीय दल में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. यशपाल बघेल ने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संसदीय दल आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत सीटों के समन्वय, सीट बंटवारे तथा प्रत्याशियों के चयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेगा। एमएलसी योगेश नौहवार ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष राजपाल भरंगर, मनोज गोयल, सतीश अग्रवाल, प्रेम सिंह दरोगा, फतेह सिंह बघेल, रामवीर सिंह गुड्डा, भगवती प्रसाद, जगवीर नौहवार, सत्यपाल प्रधान, रामचंद निषाद, अनीश शर्मा, जीते ठाकुर, बहादुर बघेल, सुशील शर्मा, शिवा बघेल बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed