फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rld agitation at yamuna expressway

दो घंटे तक टोल फ्री किया यमुना एक्सप्रेसवे

Tue, 18 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 18 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
rld agitation at yamuna expressway
मांट टोल
यमुना एक्सप्रेसवे मंगलवार को मांट में दो घंटे तक टोल फ्री रहा। यहां सभी बूथों पर रालोद कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया और वसूली नहीं होने दी। दो से चार बजे तक हजारों वाहन बगैर टोल दिए ही गुजरे। रालोद ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के लिए प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। खंदौली और जेबर टोल पर भी आंदोलन किया गया।
विज्ञापन


रालोद ने अपनी पांच मांगों के लिए आंदोलन का एलान किया था। यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली, जेबर और मांट प्लाजा को टोल फ्री कराने की घोषणा की गई। मांट प्लाजा पर मंगलवार सुबह ही रालोद के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया। पहले तो टोल प्लाजा के किनारे पर बैठकर धरना दिया गया।
विज्ञापन


यहां वक्ताओं ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा तक सर्विस रोड बनाने की मांग अरसे से हो रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। नोएडा की तर्ज पर किसानों की ओर से मुआवजा मांगा जाता है, लेकिन हर बार कोरा आश्वासन दे दिया जाता है। किसानों की मांग है कि जिन काश्तकारों की जमीन एक्सप्रेसवे में गई है उनके परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी दिलाई जाए। आसपास के किसानों से भी टोल की वसूली की जाती है लिहाजा उनसे वसूली बंद की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा करने के बाद दोपहर दो बजे रालोद कार्यकर्ताओं ने टोल के सभी बूथों पर कब्जा कर लिया और वसूली नहीं होने दी। इस दौरान सभी वाहन बगैर टोल दिए ही गुजरते रहे। दो से चार बजे तक यहां टोल की वसूली नहीं हुई। किसान अपनी मांगों के लिए नारेबाजी करते रहे। यहां जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, नरेंद्र सिंह, योगेश नौहबार, जितेंद्र सिंह, देवराज चौधरी, राजेंद्र सिंह शिखरवार, पियूष धनगर, योगेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, पवन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


खंदौली में पुलिस से हुई नोकझोंक
युवा राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर अपनी मांगों के लिए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोकने पर नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट एत्मादपुर भेज दिया। वहां मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed