फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RJD supremo Lalu Yadav's elder son, Tej Pratap, will now be seen in a Bhojpuri film.

Mathura News: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अब भोजपुरी फिल्म में नजर आएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
RJD supremo Lalu Yadav's elder son, Tej Pratap, will now be seen in a Bhojpuri film.
वृंदावन। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अब सिनेमा जगत में नजर आएंगे। वह भोजपुरी फिल्म मोहन में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी शूटिंग वृंंदावन सहित ब्रज के धार्मिक स्थलों पर शुरू हो गई है। इसमें तेजप्रताप ने भोजपुरी फिल्म मोहन के लिए नगर के वंशीवट पर महारास की लीला की शूटिंग की। इसमें वह वंशी बजाते दिखाई दे रहे हैं, उनके चारों ओर गोपियां नृत्य कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग की वीडियो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की है।
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव इन दिनों भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ फिल्म मोहन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। यमुना किनारे वंशीवट पर शनिवार सुबह 11 बजे फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। इसमें महारास का दृश्य शूट हुआ, तो मध्य में मुख्य भूमिका में वंशी बजाते तेज प्रताप दिखाई दिए। फिल्म की शूटिंग वृंदावन के अलावा बरसाना व अन्य तीर्थस्थलों पर भी होगी।
विज्ञापन

शूटिंग के बाद तेजप्रताप ने वृंदावन के बाजार में भी भ्रमण किया। वह भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ रंगजी मंदिर क्षेत्र स्थित अजय अग्रवाल मूर्तिवाले की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने माखन चोर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति खरीदी, पोशाक पूजन की सामग्री भी तेजप्रताप यादव ने बाजार से खरीदी। इस दौरान तेजप्रताप ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। इससे पहले भी वह इस मूर्ति की दुकान से ठाकुरजी की पोशाक के साथ ही ठाकुरजी की मूर्ति की खरीददारी कर चुके हैं। वह समय-समय पर वृंदावन के मंदिरों, गोशाला में ठाकुरजी के दर्शन और पूजन करने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed