{"_id":"5ea186c68ebc3e90984da8f5","slug":"rice-mathura-news-agr438973094","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के दिव्यांग मुखिया के घर पहुंचेगा चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के दिव्यांग मुखिया के घर पहुंचेगा चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब अगले दो दिन 24 और 25 अप्रैल को जिले में दिव्यांग मुखिया परिवार को घर बैठे चावल पहुंचाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इन दो दिनों को विशेष वितरण दिवस घोषित किया है। इसके तहत ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है, जो अबतक निशुल्क चावल लेने के लिए कोटेदार तक नहीं पहुंचे हैं।
लॉकडाउन के दौरान राशन की कमी न रहे इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहले तो अप्रैल माह का निर्धारित राशन कार्डधारकों को दिया। इसके बाद नि:शुल्क चावल भी उपलब्ध कराया है। इस प्रक्रिया में जनपद के 3.82 लाख परिवारों को अब तक 7605 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा चुका है। यह चावल 15.21 लाख लोगों के लिए प्रति यूनिट पांच किलो के हिसाब से दिया गया है। यह आंकड़ा जनपद में कुल राशन कार्ड धारक परिवारों के मुताबिक 89.23 प्रतिशत है।
इसके बाद एक बार फिर सरकार ने किसी कारण राशन का चावल प्राप्त करने से वंचित रह गए लोगों के लिए विशेष वितरण अभियान घोषित किया है। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 24-25 अप्रैल को जनपद में विशेष वितरण दिवस के दौरान दिव्यांग को घर जाकर चावल दिया जाएगा, जबकि अंत्योदय कार्ड धारक को दुकान पर प्राथमिकता मिलेगी। अन्य श्रेणी के भी कार्ड धारक इस अवधि में निशुल्क चावल हासिल कर सकते हैं।