फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Revenue of 7.78 lakh recovered from 241 consumers

Mathura News: 241 उपभोक्ताओं से 7.78 लाख रुपये का राजस्व वसूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Revenue of 7.78 lakh recovered from 241 consumers
मथुरा। विद्युत निगम ने बुधवार को राल फीडर क्षेत्र के ग्राम खुशीरपुर और छटीकरा में अभियान चलाया। इस दौरान 305 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें 241 उपभोक्ताओं से 7.78 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। बिजली चोरी और बकाया बिलों के मामलों में कई कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व अधीक्षण अभियंता नगरीय मुदित तिवारी, अधिशासी अभियंता कॉम-2 आशीष गुप्ता और उपखंड अधिकारी शुभम अग्रवाल ने किया। जांच के दौरान सात उपभोक्ताओं की टैरिफ श्रेणी में परिवर्तन किया गया। वहीं बकाया बिलों के कारण 45 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जिन पर कुल 13.66 लाख रुपये की देय राशि बकाया थी। अभियान के दौरान 11 मामलों में सीधे बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि पहले से विच्छेदित कनेक्शनों को बिना अनुमति दोबारा जोड़कर बिजली उपयोग करने के तीन मामले भी सामने आए। आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed