फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Retired wandering to pay the balance

अवशेषों के भुगतान को भटक रहा सेवानिवृत्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Retired wandering to pay the balance
मथुरा। सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां कार्यरत लिपिकों की मनमानी अधिकारियों पर हावी है। सीएमओ कार्यालय की भ्रष्ट कार्यप्रणाली से स्वास्थ्य विभाग का ही एक सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान है, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रयोगशाला में सहायक के पद पर कार्यरत रहे रोशनलाल वर्मा का कहना है कि वे वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। तब से उनकी पेंशन, फंड, बीमा, एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर वह दस माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मनमानी से परेशान होकर जिला प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

इस धमकी का बस इतना असर हुआ कि फाइल एक मेज से दूसरी मेज पर चली गई। लेकिन अभी भी उन्हें अवशेषों का भुगतान नहीं किया जा रहा इससे वह परेशान है। उन्होंने विभाग के लिपिकों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को सीएमओ से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी फाइल को मंगाकर उसे आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र उनके देयों का भुगतान किया जाएगा।
डॉ. एके वर्मा, सीएमओ मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed