फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Retired female sweeper sitting on hunger strike where she worked

Mathura News: जहां किया काम वहीं अनशन पर बैठी सेवानिवृत्त महिला सफाईकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Retired female sweeper sitting on hunger strike where she worked
- दो साल बाद भी एसीपी रकम न मिलने से परेशान महिला ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गोवर्धन। नगर पंचायत गोवर्धन से सफाईकर्मी के पद से सेवानिवृत महिला सफाईकर्मी की एसीपी की धनराशि का भुगतान दो साल बाद भी नहीं हो सका है। परेशान अनुसूचित जाति की महिला अपने ही रुपयों की मांग के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोवर्धन को देकर रुपये दिलाने की मांग की है। महिला बीते तीन दिन से नगर पंचायत में अनशन कर रही है।
विरमा पत्नी स्व. श्याम सिंह निवासी हरिजन बस्ती, गोवर्धन नगर पंचायत से जून 2021 में सफाई कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं। यहां उनके एसीपी के दो लाख 21 हजार चार सौ तीस रुपये जमा हैं। यह रकम उन्हें नहीं सेवानिवृत्ति के बाद से ही नहीं मिल पा रही है। विरमा ने बताया की वह बीमार हैं इलाज को रुपयों की जरुरत है, छोटा पुत्र राकेश गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उसका ऑपरेशन कराना है। घर के सदस्यों के बेरोजगार हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 16 मार्च 2023 को ईओ ने नगर पंचायत कार्यालय बुलाया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि लिखापढी करने से कोई फर्क नहीं पडे़गा। महिला ने ईओ पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप भी लगाया। परेशान होकर विरमा देवी तीन दिन से नगर पंचायत कार्यालय में बेटे राकेश संग अनशन पर बैठी है। इसके बाद भी किसी ने उसकी सुध नहीं ली। ईओ आलोक कुमार ने बताया की महिला सफाईकर्मी के आरोप बेबुनियाद है। पत्रावली तैयार हो चुकी है। शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed