{"_id":"69cad71848f4df19380313a3","slug":"restaurant-raided-27-cylinders-recovered-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106318-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रेस्टोरेंट में छापा, 27 सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रेस्टोरेंट में छापा, 27 सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
कोसीकलां। गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच अधिकारियों की टीम ने सोमवार की देर शाम रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान गोदाम में छिपाकर रखे गए 27 व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए। सिलिंडर हरियाणा से मंगवाए गए थे। रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस दिया गया है। वहीं औद्योगिक डीजल खरीद को लेकर टीम ने बड़ी कंपनियों के यहां चेकिंग कर डीजल खरीद के बारे में जानकारी की। एक कंपनी को भी नोटिस दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने टीम के साथ राजमार्ग पर एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां 27 सिलिंडर मिले। चार भरे थे। ढाबे के प्रतिनिधि ने बताया कि उन पर 12 कनेक्शन हैं। खपत प्रतिमाह करीब 200 सिलिंडर की है। इमरजेंसी में हरियाणा से सिलिंडर मंगवाए गए। संचालक को नोटिस देकर पूछा गया हैकि बाहर से कितने सिलिंडर मंगवाए गए।
टीम ने ब्रज सुखदेव ढाबा को भी चेक किया। यहां भट्टी में कोयले का उपयोग किया जा रहा था। वहीं डीएसओ ने टीम के साथ औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कोसी-छाता क्षेत्र स्थित वेकमेट,पेप्सिको,ओमस पॉलीमर,स्वास्तिक पाइप,वृंदावन एग्रो आदि कंपनियों का निरीक्षण कर डीजल के बारे में जानकारी की। डीजल कहां से मंगवाया गया। स्टोरेज कितना है। पेप्सिको कंपनी द्वारा मथुरा रिफाइनरी के साथ-साथ एक पेट्रोल पंप से भी डीजल मंगवाया गया। कंपनी को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद