{"_id":"68d1a469f463135850042dea","slug":"respecting-and-protecting-women-is-true-worship-mathura-news-c-369-1-mt11016-136377-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नारी शक्ति का सम्मान और सुरक्षा ही सच्ची पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नारी शक्ति का सम्मान और सुरक्षा ही सच्ची पूजा
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नगला बरी में दुर्गा का स्वरूप बनी बालिका
मथुरा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में बालिकाओं को देवियों के स्वरूप में संवारा गया। उन्हें बताया गया कि हर बालिका में दुर्गा का रूप है। इसके साथ ही शिक्षा और सुरक्षा थीम पर विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इन नाटकों के जरिए छात्र-छात्राओं ने समाज को संदेश दिया कि नारी शक्ति का सम्मान और सुरक्षा ही सच्ची पूजा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करना है। विद्यालयों में नव दुर्गा के स्वरूपों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा बच्चों को बाल अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय स्तर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। अभियान का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है। प्राथमिक विद्यालय नगला बरी की शिक्षिका रविता चित्रकार ने बताया कि स्कूल में बालिकाओं को दुर्गा के स्वरूप में महिला शक्ति की जानकारियां दी गईं।