फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Resort manager shot at in front of police station

Mathura News: पुलिस चौकी के सामने रिसॉर्ट मैनेजर पर फायरिंग, कर्मचारी को लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Resort manager shot at in front of police station
मथुरा। शहर की व्यस्ततम कृष्णा नगर में पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित मुकुंद रिसॉर्ट के मैनेजर पर बुधवार की रात को शादी समारोह के दौरान फायरिंग की गई। गोली मैनेजर के पास खड़े कर्मचारी की टांग में लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर स्थित रिसॉर्ट के मैनेजर राहुल ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात को उन पर गोली चलाई गई, जोकि पास में खड़े कर्मचारी छोटेलाल की टांग में लगी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैनेजर ने पुलिस को घटना के पीछे रंजिश की आशंका जाहिर की है। कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैंं। फायरिंग की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed