{"_id":"684343487b6395e37c07ad68","slug":"resolution-taken-to-unite-hindus-mathura-news-c-369-1-mt11009-130706-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हिंदुओं को एकजुट करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हिंदुओं को एकजुट करने का लिया संकल्प
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व महिलाएं ।
मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति की पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर सनातन की रक्षा और हिंदुओं को संगठित करने का संकल्प लिया। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए अपना समर्थन दिया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह सनातन को एकजुट करने के लिए नेक काम कर रहे हैं। उन्होंने देशभर में कई यात्राएं चलाई हैं। सीएम योगी के जन्मदिन पर उन्होंने भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की कवायद की और अपना समर्थन दिया।
यह कार्यक्रम मसानी लिंक रोड स्थित होटल विंगस्टन में हुआ। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने धूमधाम से सीएम योगी का जन्मदिन मनाया। वहीं महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गर्भ स्थल पर फिर मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संरक्षक हरिशरण महाराज ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इस मौके पर 108 तुलसी के पौधे रोपे और पर्यावरण की रक्षा करने का भी संकल्प लिया। प्रदेश महामंत्री नम्रता गुप्ता, जिलाध्यक्ष सोनू तोमर, रश्मि अग्रवाल, शिल्पा झुनझुनवाला, अलका, खजानी की निदेशक शिप्रा राठी, डॉ. रितिका, रश्मि सरोज आदि अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।