फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Residents of Thakur Shribankebihari temple area remained imprisoned in homes

Mathura News: घरों में कैद होकर रह गए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के निवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Residents of Thakur Shribankebihari temple area remained imprisoned in homes
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई गई योजना स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मंदिर के आसपास रहने वाले लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। बांकेबिहारी के दर्शन के समय दो कदम का रास्ता तय करने के लिए स्थानीय लोगों को कई किलोमीटर घूमकर तय करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से स्कूली बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर के आसपास की गई बैरिकेडिंग के कारण सुबह-शाम दर्शन के समय लगभग 8 घंटे किसी काम के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगाें को दर्शनार्थी की तरह गलियों से गुजरकर लंबा रास्ता तय करने के बाद ही अपने कामकाज निपटाने पड़ रहे हैं। किसी घर में बुजुर्ग या बीमार या फिर किसी के रिश्तेदार को घर तक पहुंचना हो तो इसके लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी महाराम सिंह, रजत गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, मुकंद गोस्वामी आदि ने बताया कि मंदिर के गेट नंबर एक और दो के बीच में लगाया गया गेट हम जैसे स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पुलिस प्रशासन को इसका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed