फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Residents of Kashiram Colony staged a protest.

Mathura News: काशीराम कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Residents of Kashiram Colony staged a protest.
वृंदावन। काशीराम आवासीय काॅलोनी में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारे लगाते हुए रोष व्यक्त किया। एक दिन पहले ही निगम ने काॅलोनी के लोगों को जर्जर भवन खाली करने के लिए नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन

काॅलोनी के दर्जनों लोगों ने देर रात हाथ में जारी नोटिस लेकर नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि काॅलोनी में भवनों की मरम्मत करने और मूलभूत सुविधा देने के बजाय भवनों को खाली कराने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यहां रहे रहे सैकड़ों निर्धन आखिर कहां जाएंगे। उनको वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए। एक दिन पहले ही नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने भवन के गिरासू भाग की मरम्मत कराने के लिए भवनों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इस कार्य के लिए निगम ने लोगों को 15 दिन का समय दिया है। सर्वे टीम ने यहां अधिकांश भवनों को जर्जर और गिरासू पाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed