{"_id":"68643cb3ca6f6101190b004a","slug":"report-will-be-made-against-three-people-including-former-head-of-pavesara-mathura-news-c-369-1-mt11009-131995-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पवेसरा के पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पवेसरा के पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मथुरा। सिंचाई के लिए निजी ट्यूबवेल से भूमिगत पाइप लाइन मनरेगा की धनराशि से डलवाने पर जिलाधिकारी ने राया के पवेसरा के पूर्व प्रधान, तत्कालीन पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीनों से रिकवरी भी कराई जाएगी।
जयवीर सिंह व श्रीश्यामा गो कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम महावन और खंड विकास अधिकारी राया ने मामले की जांच की। जांच अधिकारियों को मौके पर दो जगहों पर भूमिगत पाइप लाइन मिली। सिंचाई के लिए इन पाइप लाइनों से प्रधान पति हरीसिंह के निजी ट्यूबवेल से पानी जाता है।
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने 24 जून को पूर्व प्रधान देवी पत्नी हरी सिंह, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव दिलीप कुमार और तकनीकी सहायक उमेश कुमार से 2.03 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए हैं। तीनों से 33.33 फीसदी वसूली होगी। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि तीनों को रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। संवाद