{"_id":"5883b7fc4f1c1b632af003df","slug":"report-was-filed-against-26-employes","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 कर्मचारियों के खिलाफ होगी रिपोर्ट, नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 कर्मचारियों के खिलाफ होगी रिपोर्ट, नोटिस जारी
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों का निस्तारण
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
चुनावी प्रशिक्षण में न पहुंचने वाले 26 पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने जा रही है। इससे पहले उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण में होने जा रहे मतदान के लिए जनपद में प्रशिक्षण का पहला चरण शनिवार को पूरा हो गया। इस दौरान करीब 4,950 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारी शामिल रहे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन 56 कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। बाद में ये संख्या घटकर 26 रह गई। अब इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके संदर्भ में प्रभारी अधिकारी कार्मिक मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। 23 जनवरी से शुरू होने जा रहे प्रशिक्षण में इनकी सहभागिता न होने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि इसके साथ ही शनिवार को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूरा हो गया। इसमें 270 जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने हिस्सा लिया।