फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   report filed without even visiting scene

Mathura News: मौके पर जाए बिना ही लगा दी रिपोर्ट, ऑडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
report filed without even visiting scene
बाजना। क्षेत्र के गांव पंचायत मुडिलिया (दिलूपट्टी) में सिंचाई विभाग के गुल (नाली) पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सिंचाई बाधित पर किसानों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की। आरोप है कि कानूनगो ने मौके की जांच किए बिना ही रिपोर्ट लगा दी। राजस्व निरीक्षक द्वारा गलत रिपोर्ट लगाने की बात स्वीकार करने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सत्यपाल, भगवान सिंह, हरवीर, सुदेश का कहना है कि गांव के कुछ रसूखदारों ने पुरानी गुल पर अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे उनकी फसलें सूख जातीं हैं। किसानों ने तहसील दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुल को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सतपाल का आरोप है कि कानूनगो ने कार्यालय में बैठकर ही रिपोर्ट तैयार कर दी। ऑडियो रिकार्डिंग में कानूनगो कह रहे हैं कि शिकायत के निस्तारण की तारीख की वजह से जल्दीबाजी में पोर्टल पर रिपोर्ट लगाई गई है। वहीं राजस्व निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि गुल पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है जल्द ही टीम गठित कर कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed