{"_id":"588ce0444f1c1bbb7ecf7d7f","slug":"report-against-rld-and-congress-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद और कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद और कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट विधानसभा क्षेत्र के बूथों का जायजा लेने निकले प्रेक्षक एनएल मीणा के आदेश पर शनिवार को कांग्रेस और रालोद प्रत्याशियों के साथ भाजपा प्रत्याशी के पुत्र के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बूथ पर सफाई व्यवस्था न मिलने के चलते गांव रामपुर के प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।
शनिवार को मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक एनएल मीणा ने एसपी ग्रामीण अरुण कुमार, एसडीएम सदानंद गुप्ता और सीओ संजय कुमार के साथ क्षेत्रीय भ्रमण किया। विधानसभा के अंतर्गत बूथों का जायजा लिया। रामपुर में बूथ पर सफाई न मिलने के कारण प्रधान दिगंबर सिंह को नोटिस जारी किया है।
इस भ्रमण के दौरान गांव भेरई स्थित मंदिर प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा के पुत्र मयंक शर्मा सभा करते मिले। बगैर अनुमति सभा पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश प्रेक्षक ने दिए। गांव कराहरी में दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ प्रचार को निकले रालोद उम्मीदवार योगेश नौहवार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा सुरीर में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश नौहवार का कार्यालय भी संचालित मिला। इसकी अनुमति भी नहीं थी। यहां भोजन भी वितरित हो रहा था। इस पर प्रेक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। कार्यालय का सामान भी जब्त कर लिया गया है।
सीओ मांट संजय कुमार ने बताया कि रालोद प्रत्याशी योगेश नौहवार, कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश नौहवार और भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा के पुत्र मयंक गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो रही है।