फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   report against candidates for Code of Conduct violation

भाजपा-रालोद के तीन-तीन प्रत्याशियों पर केस

Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
report against candidates for Code of Conduct violation
श्रीकांत
आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा, कारिंदा सिंह और पूरन प्रकाश के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा अलग-अलग थानों में लिखाया गया है। वहीं रालोद के डा. अशोक अग्रवाल, निरंजन सिंह धनगर और योगेश नौहवार पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के खिलाफ यमुनापार और कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीकांत शर्मा ने बगैर किसी अनुमति के जुलूस निकाला और होर्डिंग लगाए। वहीं बलदेव से भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश के खिलाफ बगैर अनुमति के चुनावी आफिस खोलने और लोगों को खाना बांटने के मामले में मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन


गोवर्धन से भाजपा उम्मीदवार कारिंदा सिंह ने बगैर अनुमति के सभा की थी जिस पर केस हुआ है। वहीं मथुरा से रालोद प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल के खिलाफ रथ पर सवार होकर प्रचार करने के मामले में रिपोर्ट लिखाई गई है। उन्होंने भी अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव से रालोद प्रत्याशी निरंजन सिंह धनगर भी बगैर अनुमति के कार्यालय खोलकर लोगों को भोजन बांट रहे थे। मांट से रालोद प्रत्याशी योगेश नौहवार की प्रचार सामग्री से भरी गाड़ी सुरीर में पकड़ी गई है। रिपोर्ट लिखा दी गई है। गोवर्धन विधानसभा में बसपा उम्मीदवार राजकुमार रावत को भी आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया है।
   
निगरानी टीम से भिड़ा कांग्रेस प्रत्याशी, रिपोर्ट
मांट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छिनपारई में कार्यक्रम चल रहा था। बताया गया कि चुनावी कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश नौहवार मौजूद थे। इसी दौरान इस आयोजन की वीडियो रिकार्डिंग के लिए उड़नदस्ते की टीम सेक्टर मजिस्ट्रेट चरन सिंह की अगुवाई में पहुंची। इन लोगों ने वहां रिकार्डिंग शुरू कर दी।


सेक्टर मजिस्ट्रेट चरन सिंह ने बताया कि जब रिकार्डिंग की जा रही थी तभी कांग्रेस प्रत्याशी आ गए और धक्का-मुक्की करने लगे। वीडियो रिकार्डिंग करने से भी रोका। जब कहा गया कि वह आयोग के निर्देश पर रिकार्डिंग कर रहे हैं तो वहां मौजूद लोग धमकाने लगे। मजिस्ट्रेट ने इसकी जानकारी तत्काल एसडीएम मांट को दी। इस पर कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश नौहवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed