फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   report agains two leaders

हेमामालिनी के सामने मंच से गूंजे भड़काऊ बोल

Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
report agains two leaders
सांसद हेमामालिनी
मांट विधानसभा क्षेत्र के शेरगढ़ कस्बे में आयोजित चुनावी सभा में सांसद हेमामालिनी के सामने भड़काऊ भाषण दिया गया। ऐसे शब्दों का प्रयोग हुआ जिससे माहौल खराब हो सकता था। प्रशासन ने वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद प्रत्याशी एसके शर्मा और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया  है।
विज्ञापन


मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा के समर्थन में शेरगढ़ कस्बे में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। यहां सांसद हेमामालिनी बतौर मुख्या वक्ता थीं। भाषणों का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान किसी ने प्रशासन को सूचना दी कि सभा में भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इत्तला पाकर उड़नदस्ता प्रभारी मनोज कुमार यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि उस वक्त भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद भाषण दे रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जो माहौल को बिगाड़ सकते थे। अपर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि भड़काऊ भाषण देने के मामले में भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा और कुंवर निषाद के खिलाफ शेरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर बंद कराई रागिनी
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में सारंग विहार में हो रही सभा में रागिनी का भी आयोजन हो रहा था। मगर अनुमति नहीं थी। इस पर यहां पहुंचे मजिस्ट्रेट ने तत्काल रागिनी का आयोजन बंद करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed