फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   renovation work will done on fourways in mathura

सुंदर होंगे चौराहे, सुधरेंगी सड़कें

Sun, 13 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 13 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
renovation work will done on fourways in mathura
धर्म और आस्था की नगरी मथुरा के चौराहों की सूरत बदलने वाली है। इन्हें धार्मिक नगरी के अनुरूप खूबसूरती प्रदान की जाएगी और इन्हें जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत की जाएगी। पहले चरण में इसके लिए शहर के हृदयस्थल कहे जाने वाले होलीगेट सहित तीन चौराहों को चिन्हित किया गया है। 
विज्ञापन


होलीगेट भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली की अंदरूनी पहचान है। इसे शहर का हृदयस्थल भी कहा जाता है। इसकी स्थापना करीब सवा सौ साल पहले ब्रिटिश शासनकाल में की गई थी। 1947 में आजाद भारत में शहर के लोगों ने इसी स्थान पर तिरंगा फहराते हुए इसे तिलकद्वार नाम दिया। वर्तमान में इसका रंग फीका हो चुका है, जिसे निखारने की योजना पर काम किया जा रहा है। अब इस स्थान को खूबसूरत बनाने की योजना है। इसके लिए यातायात को देखते हुए चौराहे की डिजाइन तैयार हो रही है।
विज्ञापन


होलीगेट के सौंदर्यीकरण का जिम्मा पालिका संभाल रही है। इसके अलावा भूतेश्वर तिराहा को भी खूबसूरत बनाने की योजना है। यह स्थान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बेहद निकट हैं। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए एक एंट्री प्वाइंट भी है। ऐसे में इसे भी खूबसूरत बनाने की तैयारी हो रही है। कुछ साल पहले इस पर श्रीजी बाबा ट्रस्ट ने काम किया था। अब इसके लिए ट्रस्ट को ही नई डिजाइन तैयार करने के लिए सहमत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तिराहा को खूबसूरती प्रदान करने के लिए पर्याप्त स्थान होने के कारण उसी के अनुरूप धार्मिक स्वरूप में डिजाइन तैयार कराई जा रही है। शहर को बाहरी क्षेत्र से जोड़ने वाले स्टैंट बैंक चौराहा को नई शक्ल में बदलने का काम मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण करने जा रहा है। इसे भी धार्मिक स्वरूप के अनुरूप नई शक्ल प्रदान की जाएगी। यहां स्थान और बढ़ाने के लिए पूर्व से लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को भी हटाया जा रहा है।

नाम को लेकर कानूनी पेंच फंसने से यह सौंदर्यीकरण लंबे समय तक लटका रहा लेकिन अब मानसरोवर होटल स्वामियों को एमवीडीए उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने नए स्वरूप के लिए सहमत कर लिया है। संभावना है कि जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।



अतिक्रमण हटाए जाने के बाद शहर को खूबसूरती प्रदान करने की प्लानिंग पर काम हो रहा है। इसके लिए प्रथम चरण में तीन चौराहों का चयन किया गया है, जिनका सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसमें होलीगेट को शहर की पहचान के रूप में नई शक्ल दी जाएगी।

राजेश कुमार
 डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed