फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Removed ear rings from woman by touching her feet

Mathura News: महिला के पैर छूकर उतरवाए कानों के कुंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
Removed ear rings from woman by touching her feet
कोसीकलां (मथुरा)। सामान की खरीदारी करने आई महिला के पैर छूने के बहाने एक टप्पेबाज महिला कान के कुंडल लेकर भाग गई। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने टप्पेबाज महिला को पकड़कर कुंडल बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव महरौली निवासी दीपचंद की पत्नी ज्ञानवती रविवार को बाजार से सामान की खरीदारी करने आई थीं। दोपहर में सामान खरीदने के बाद वह गांव जाने के लिए शेरगढ़ रोड पर टेंपो का इंतजार कर रही थीं, तभी एक टप्पेबाज महिला वहां आई और ज्ञानवती के पैर छूकर अम्मा राम-राम करने लगी। और साथ ही गांव जाने के लिए टेंपो में बैठ गई। बातों में टप्पेबाज महिला ने भविष्य की अनहोनी का डर दिखाकर कान के कुंडल उतरवा लिए। थोड़ी देर बाद जब महिला को होश आया तो टप्पेबाज महिला भागने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्ञानवती के शोर मचाने पर वहां राहगीर और दुकानदार एकत्रित हो गए। टप्पेबाज महिला की खोज करने लगे, तभी वह राहगीरों के हत्थे चढ़ गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला आसीन पत्नी अख्तर निवासी गांव वैसी थाना सदर, नूंह मेवात है। उसके पास से कान का सोने का कुंडल बरामद कर लिया। आरोपी महिला का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed