फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Religious towns to get electricity 24 hours

धार्मिक शहरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sun, 30 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Sun, 30 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Religious towns to get electricity 24 hours
220 केवी बिजलीघर जनता को समर्पित किया - फोटो : amar ujala
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को छाता के अलवाई गांव में 220 केवी बिजलीघर का जनता को समर्पित कर दिया। बिजलीघर लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ब्रज क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। छाता शुगर मिल को शुरू कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने किसान, मजदूर और गरीब को वीआईपी बताते हुए कहा कि सभी धार्मिक शहरों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। गांव और शहर को रोस्टर के आधार पर आपूर्ति दी जाएगी। 100 दिन में मथुरा की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली के तार टूटने से जहां फसलों को नुकसान हुआ है उन किसानों को सात दिन में मुआवजा दिया जाएगा। दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि अब वृंदावन, गोवर्धन, छाता, कोसीकलां के कारोबार को लाभ मिलेगा। रोजगार बढ़ेंगे। मुड़िया पूर्णिमा मेला पर कुंभ से अच्छी बिजली व्यवस्था गोवर्धन में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  डीवीएनएल के एम.डी विशाल चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजबीर सिंह, जि.प. सदस्य नरदेव चौधरी, ठा. ओमप्रकाश सिंह, तरूण सेठ, भानू प्रतापसिंह, दिगंबर चौधरी, छाता के पूर्व चेयरमैन चौधरी जगपाल सिंह, भगवत रूहेला, ग्राम प्रधान अलवाई शंकर सिंह, ऋषि कुमार गुप्ता, चन्द्रपालसिंह, भगवत पांडेय, भीमसेन शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, दीनबन्धु शर्मा, जसवंत सिंह, प्रताप चौधरी, दीपचन्द चौटाला, ओमन पंडित, हरीदास शर्मा, राजेश गुप्ता, हरिओम सिंह, सुनील पांडेय एड., सुशील भारद्वाज, गंगाराम, गौरी शंकर शर्मा, डा. राजवीर सिंह, राजू यादव, ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed