{"_id":"ddc4e9eba2766598cade2221992a2830","slug":"religious-programs-in-giriraj-nagari-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर गिरिराज नगरी में धार्मिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर गिरिराज नगरी में धार्मिक आयोजन
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष गिरिराज तलहटी में भव्य और विशाल धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर देश के 100 से अधिक वीर शहीदों के परिवारीजन गिरिराज तलहटी पहुंचेंगे और कर अमन चैन की कामना करेंगे। श्रीधाम राधाकुंड में बद्रीनाथ के संत बालयोगेश्वर दास के सानिध्य में पांच दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन होगा।
संत बालयोगेश्वर दास ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। 30 दिसंबर की सुबह क्षेत्र की कन्याओं का पूजन कर आयोजन का शुभारंभ होगा। 30 और 31 जनवरी की संध्याकाल में नामचीन भजन सम्राट तलहटी में भक्ति रस की वर्षा करेंगे। 31 दिसंबर को राधारानी कुंड पर 108 टन देशी और विदेशी फलों का छप्पनभोग राधारानी को समर्पित किया जाएगा।
देश की सीमाओं सहित आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए 115 से अधिक वीर शहीदों के परिवार इस भव्य आयोजन की शोभा बनेंगे। एक जनवरी को संत बालयोगेश्वर दास के सानिध्य में सप्त कोसीय परिक्रमा कर देश की सुख शान्ति समृद्धि की कामना करेंगे। दो जनवरी को गोवर्धन और आसपास के 108 गंावों के नागरिकों को आमंत्रित कर प्रसाद भंडारा खिलाया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन में जनपद के ग्राम प्रधान, ब्रज के महंत और पीठाधीश्वर, जनप्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान ब्रजलोक कला फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, प्रधान मानपाल सिंह, गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन पहलवान, विष्णु पहलवान आदि उपस्थित थे।