फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Religious Organizations Outraged Over Assault on Storyteller

Mathura News: कथावाचक के साथ हुई मारपीट से धार्मिक संगठनों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Religious Organizations Outraged Over Assault on Storyteller
वृंदावन। कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री के साथ मारपीट करने के मामले से वृंदावन के धार्मिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। कई संगठनों की इस मामले में बैठकें हुई। जिसमें एक स्वर में घटना का विरोध किया कर मामले सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में गोधूलीपुरम स्थित कैंप कार्यालय हरिदास धाम पर बैठक का आयोजन किया गया। संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, महेश भारद्वाज, राजू द्विवेदी राजू भैया आदि मौजदू रहे। श्री संकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्टी विनय त्रिपाठी ने कहा कि धर्म की नगरी में अधर्म करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। धर्म रक्षा संघ की बैठक आचार्य बद्रीश महाराज के अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि मृदुल कांत शास्त्री के साथ घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि संतों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा की एक बैठक चैतन्य विहार में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में हुई। मनोज ठाकुर, कन्हैया सिंह, अतुल सिकरवार, अरुण तरकर ने घटना की निंदा की। राधा दामोदर मंदिर पर हुई सभा में मारपीट के मामले में रोष व्यक्त किया गया। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि बाहर से आने वाले लोग यहां आकर अमर्यादित आचरण करेंगे तो सहन नहीं किया जाएगा। निंदा करने वाले लोगों में कनिका प्रसाद गोस्वामी, योगेश द्विवेदी,अजय बिहारी शर्मा, रविकांत गौतम एवं दामोदर चंद्र गोस्वामी शामिल रहे। अखिल वैश्य महासभा के प्रदेश मंत्री संजय गोविल ने कहा कि आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के साथ की गई मारपीट अशोभनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed