फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   religious function in radharani temple of barsana

संगमरमर छतरी से बरसाने को निहारेंगी श्यामा जू

Wed, 12 Aug 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बरसाना
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बरसाना Updated Wed, 12 Aug 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
religious function in radharani temple of barsana
श्यामा जू अपने भक्तों के बीच सोमवार को हरियाली तीज पर राधारानी मंदिर परिसर में स्थित श्वेत संगमरमर की छतरी में अपने प्रियतम श्यामसुंदर के साथ पधारेंगी। करुणा की सागर अपने भक्तों पर असीम प्रेम की करुणा बरसाएंगी। किशोरी जू वर्ष में तीन बार छतरी में नीचे आती हैं।
विज्ञापन


हरियाली तीज पर अपने बरसाना की छवि निहारने, भक्तों को सुख समृद्धि प्रदान करने और ऋतुओं के अनुसार हरियाली का आनंद लेने के लिए अपने प्रियतम के साथ महल से नीचे उतर कर संगमरमर की छतरी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देकर आनंदित करती हैं। गोस्वामी समाज पद गायन में ‘गौर श्याम धारन को झूलत लहरिया लहरें लेत, ‘श्री वृषभानु की पौरि रच्यौ है आज हिंडोलना का गायन किया जाएगा।
विज्ञापन


संगमरमर की यह छतरी 150 वर्ष प्राचीन हैं। इसके निर्माण की सेवा ग्वालियर के रीवा स्टेट के पदासीन राजा न की थी। छतरी की साफ-सफाई का कार्य वर्तमान में श्रीबरसाना धाम फाउंडेशन की ओर से कराया जा रहा है। गोस्वामी युवा दल के सदस्य छतरी की सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed