फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Relief from low voltage and power cuts

Mathura News: लो-वोल्टेज व कटौती से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Relief from low voltage and power cuts
वृंदावन ​स्थित विद्युत सब स्टेशन
वृंदावन। गर्मी में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या न आए इसकी तैयारियां विद्युत निगम ने शुरू कर दी हैं। इसके लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही पागल बाबा मंदिर के पास एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। इससे 15 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता एके कपिल ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। पागल बाबा मंदिर के पास एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह उपकेंद्र अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसके निर्माण में अभी दो से तीन महीने का समय लग सकता है। इसके चालू होते ही उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, फॉल्ट और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


यहां बढ़ाई गई है क्षमता
- रंगजी मंदिर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता 13 से बढ़ाकर 20 एमवीए
- पागल बाबा मंदिर फीडर की क्षमता 25 से बढ़ाकर 28 एमवीए
- रुक्मिणी विहार ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता 10 से बढ़ाकर 16 एमवीए
- चैतन्य विहार में 5 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर
- छटीकरा फीडर की क्षमता 8+10 एमवीए से बढ़ाकर 10+10 एमवीए
- देवीआसरा में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता 5 से बढ़ाकर 10 एमवीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed