फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   relegious function in dwarikadheesh temple

खंभ फाड़कर प्रकट हुए भगवान नृसिंह

Mon, 04 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
relegious function in dwarikadheesh temple
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान नृसिंह के विग्रह का अभिषेक किया गया। शाम को भव्य फूल बंगला सजाए गए। मंदिरों पर देर रात तक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में संध्या आरती के पश्चात शाम को भव्य नृसिंह लीला का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने नृसिंह, हिरण्यकश्यप और भक्त प्रहलाद के स्वरूपों ने जीवंत किया। इसके बाद ठाकुरजी का अभिषेक और नृसिंह भगवान के जन्म दर्शनों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


हलुआ और शरबत का प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ रही। यमुना किनारे असकुंडा स्थित प्राचीन मंदिर में सेवायत पुजारी पंडित मनोज मिश्र और मुन्ना लाल मिश्र के सानिध्य में दोपहर 12 बजे भगवान नृसिंह के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया गया। शाम को फूल बंगला सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नेपाल में आए भूकंप पीड़ितों के परिवारीजनों को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। मथुरा व्यापार समिति के तत्वावधान में भूतेश्वर स्थित नृसिंह बगीची सेवायत पुजारी हरिदास के सानिध्य में सुबह आकर्षक शृंगार किया गया। शाम को भव्य फूल बंगला सजाया। प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed