फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Release of the fifth issue of magazine Sajal Sarjana

Mathura News: पत्रिका सजल सर्जना के पांचवें अंक का विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Release of the fifth issue of magazine Sajal Sarjana
मथुरा। आरसीए महिला महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को सजल सर्जना समिति की ओर से छठां वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। इसमें 12 राज्यों के सजलकारों और सजल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। सजल की अवधारणा पर सजल प्रवर्तक डॉ. अनिल गहलौत ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन



समिति की पत्रिका सजल सर्जना के पांचवें अंक का विमोचन किया। सजल विधा की 20 अन्य पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ। इसके बाद साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम समिति का सर्वोच्च अलंकरण सजल ऋषि भीलवाड़ा की रेखा लोढ़ा स्मित को दिया गया। अनिल अग्रवाल, शोभा आचार्य, डॉ. राकेश सक्सेना, डॉ. राजीव द्विवेदी, रामवीर सिंह, डॉ. शिवओम अंबर को भामाशाह सम्मान प्रदान किया। कुछ साहित्य प्रेमियों ने अपने परिवारजनों की स्मृति में सजल भूषण सम्मान प्रदान किए।
विज्ञापन


आरसीए महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति जौहरी तथा श्याम चतुर्वेदी का सजल सर्जना समिति ने अभिनंदन किया। नगर निगम के सहायक आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी, हाथरस राजबहादुर राज, संस्थापक काव्य मंच जय वर्मा, डॉ. बीके सिंह, डॉ. अनिल गहलौत, डॉ. ब्रज भूषण चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed