फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   relatives died in an accident

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

Fri, 02 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 02 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
relatives died in an accident
थाना मांट क्षेत्र में राया-नौहझील मार्ग पर गांव छांहरी के निकट शुक्रवार को ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार जीजा-साले की मौत हो गई।
विज्ञापन


राजस्थान में थाना कामां के गांव कनवारी निवासी भगत सिंह (24 वर्ष) अपनी ससुराल सुरीर के गांव सरकोरिया आए थे। वे शुक्रवार को अपने साले पवन (17 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से मथुरा की ओर जा रहे थे। गांव छांहरी के निकट उनकी मोटरसाइकिल आगे चल रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया। सूचना पर बड़ी संख्या में सरकोरिया से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed