{"_id":"68449361ee69cfacee049c5d","slug":"relative-took-the-teenager-away-mathura-news-c-369-1-mt11009-130780-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किशोरी को ले गया रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किशोरी को ले गया रिश्तेदार
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को रिश्तेदार ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कोर्ट की शरण ली। विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया है कि पांच मई को उनकी पुत्री लापता हो गई थी। उन्होंने किशोरी की तलाश की तो पता चला कि उनके पुत्र का साला ले गया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली है।
विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद बल्लभगढ़ क्षेत्र के रहने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही किशोरी को भी बरामद किया जाएगा।