फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Registry Office Open on Sunday But No Work Done Amid Lawyers’ Boycott

UP: सब-रजिस्ट्रार कार्याल रविवार को भी खुला, फिर भी नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री; इस वजह से पसरा सन्नाटा

Mon, 20 Apr 2026 08:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 08:14 AM IST
सार

रविवार कोखुले सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के बहिष्कार के चलते एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। लोग उम्मीद लेकर पहुंचे, लेकिन काम न होने से निराश होकर लौट गए।

विज्ञापन
Registry Office Open on Sunday But No Work Done Amid Lawyers’ Boycott
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कामकाजी लोगों की सहूलियत के लिए शासन के आदेश पर रविवार को पहली बार सब-रजिस्ट्रार कार्यालय तो खुला, लेकिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। छुट्टी के दिन कार्यालय खोलने के कड़े विरोध में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के कार्य बहिष्कार से दिनभर तहसील में सन्नाटा पसरा रहा। रजिस्ट्री कराने लोग पहुंचे, लेकिन काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

 

नौकरीपेशा और अन्य कामकाजी लोगों को अक्सर रविवार को ही छुट्टी मिलती है। उनकी सहूलियत और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से शासन ने रविवार को भी रजिस्ट्री कार्य किए जाने के आदेश दिए थे। 19 अप्रैल को इस व्यवस्था का पहला दिन था। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एक उप निबंधक कार्यालय खुला रहा, लेकिन कार्य बहिष्कार के कारण रजिस्ट्री का खाता तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों और स्टाम्प वेंडर्स ने शनिवार को ही बैठक कर इस आदेश का विरोध शुरू कर दिया था। एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि रविवार को पहले की तरह ही पूर्ण अवकाश रहेगा। कहा कि छह दिन काम करने के बाद एक दिन की छुट्टी हर हाल में आवश्यक है।
विज्ञापन

काम करने वालों पर लगेगा भारी अर्थदंड
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी साथी रविवार को कार्य करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसी आदेश और एकजुटता के कारण रविवार को तहसील के सभी अधिवक्ता, कातिब, टाइपिस्ट निबंधन कार्य से पूरी तरह विरत रहे, जिससे शासन की यह नई पहल पहले दिन बेनतीजा साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed