फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Records found incomplete, 200 bags of urea also found suspicious

Mathura News: अभिलेख मिले अपूर्ण, यूरिया की 200 बोरियां भी मिलीं संदिग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Records found incomplete, 200 bags of urea also found suspicious
खाद की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार।
मथुरा। खरीफ सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी दुकानों का निरीक्षण करने में जुट गए हैं। सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने 5 दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों को इन स्थानों पर अभिलेख अपूर्ण मिलने के साथ अन्य खामियां मिलीं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि खाद की दुकानों पर निरीक्षण कर कार्रवाई जारी है। आईएफएफडीसी सौंख रोड पर स्टॉक में 450 बोरी यूरिया पाई गई। यहां पर स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर सही पाया गया। इसके अलावा राजपूत खाद भंडार उस्फार अड्डा स्टॉक सही पाया गया, लेकिन अभिलेख सही तरीके से नहीं थे, इस पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

दीप खाद एवं बीज भंडार उस्फार के यहां स्टॉक नहीं पाया गया, लेकिन अभिलेख न पाए जाने कारण नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि विक्रम सिंह किसान विकास केंद्र उस्फार के यहां अभिलेख नहीं पाए गए। यहां पर 550 बोरी खाद मिली है। इसमें से 200 बोरी यूरिया भी संदिग्ध पाई गई। विभाग के अधिकारियों ने बिक्री को प्रतिबंधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीसीएफ केंद्र सौंख रोड का निरीक्षण किया गया। बिक्री रजिस्टर पर यहां किसानों के मोबाइल नंबर न होने के कारण नोटिस दिया गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 11626 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। खाद की कमी किसानों को नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed