{"_id":"69e67adea0eb5f8dcd0a3bca","slug":"recognition-fosters-a-spirit-of-competition-among-students-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102452-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सम्मान से विद्यार्थियों में विकसित होती है प्रतिस्पर्धा की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सम्मान से विद्यार्थियों में विकसित होती है प्रतिस्पर्धा की भावना
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन बाल विकास परिषद के चेयरमैन नवीन चौधरी ने कहा कि स्कूलों में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से जहां छात्रों का मनोबल बढ़ता वहीं अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो उन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करती है।
यह विचार उन्होंने वृंदावन बाल विकास परिषद द्वारा गुरु गंगेश्वर देवकी भोजराज कन्या विद्यालय में समाजसेवी मोहनलाल चौधरी की स्मृति में स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में व्यक्त किए। यहां विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षण सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पार्षद घनश्याम चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। पुनीत शर्मा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। अजय कुमार गौतम और गोपाल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, चॉकलेट, प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सचिन अग्रवाल, विष्णु गोला, आकाश शर्मा, रौनव चौधरी, हरिओम शास्त्री, आशीष चौहान, विनय शर्मा, शैलेंद्र सिंह, लव सक्सेना, पवन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।