फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   reaction of shivpal over lathar

लाठर के बहाने ‘चाचा’ का पलटवार

Tue, 20 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 20 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
reaction of shivpal over lathar
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ सपा नेता भले ही संघर्ष विराम की बात कर रहे हों, लेकिन अभी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं हैं। शह मात का खेल अभी जारी है। प्रदेश अध्यक्ष बनते ही शिवपाल यादव ने भतीजे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी डा. संजय लाठर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राजनीतिक हल्कों में इसे उनुका मुख्यमंत्री पर पलटवार माना जा रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में बहुमत के बाद उत्साहित समाजवादी पार्टी ने मांट के उपचुनावों में डा. संजय लाठर को उतारा। संजय लाठर मथुरा की जनता के लिये नए थे और कद्दावर नेता श्याम सुंदर शर्मा से उनका मुकाबला था। पार्टी के स्थानीय नेताओं में गुटबाजी थी। इसी बीच खुद मुख्यमंत्री ने अपने एक्शन से डा. संजय लाठर का कद बढ़ाया।
विज्ञापन


पार्टी में गुटबाजी की सूचना पर उन्होंने जिला संगठन भंग कर चुनाव संचालन के लिए सभी गुटों के लोगाें को शामिल कर एक संचालन समिति बनाई और चुनाव को लेकर सख्त हिदायत दी। इसके बाद पूरी सपा उनके चुनाव में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक मंत्रियों ने जिले में डेरा डाला। बाजना की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें अपने संघर्ष के दिनों का साथी बताया और इशारों ही इशारों में जनता की बाजना कट की मांग पूरी करने का वादा भी कर दिया। हालांकि सपा सीट तो नहीं जीत पाई लेकिन मांट विधानसभा में पार्टी के वोटों का आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच गया था।  चुनाव हारने के बाद भी लाठर मांट और मथुरा आते-जाते रहे।


मुलायम ने हटाया तो अखिलेश ने दिया साथ 
मथुरा (ब्यूरो)।  मुलायम सिंह यादव भी एक बार संजय लाठ नाराज थे और उन्हें युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया था। लेकिन तब भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लाठर का साथ दिया था। जब भी मुख्यमंत्री मथुरा आए, हर बार संजय लाठर को अपने साथ लाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed