फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   reaction against terrorist attack in jammu

सैनिकों की शहादत पर जिले में उबाल

Tue, 20 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 20 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उड़ी मेें आतंकी हमले में 17 सैनिकों की शहादत के बाद जिलेभर के लोगों में उबाल है। विभिन्न राजनीतिक संगठन, बार एसोसिएशन, विद्यालयों और आम लोगाें ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सौ से अधिक पुतले फूंके। शहीद सैनिकों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को जमकर कोसा गया। भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की गई। 
विज्ञापन


युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में होलीगेट में पाकिस्तान का झंडा और प्रतीकात्मक रूप से पाकिस्तान का पुतला दहन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन, ब्रजकिशोर गोस्वामी, राहुल अरोड़ा, मनोज गौड़ सहित अन्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन ने सोमवार को आहूत एक आवश्यक बैठक मेें आतंकी हमले की कड़ी भर्त्सना की। इसके बाद बार अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट से कलक्ट्रेट परिसर में होते हुए पुलिस लाइन पर पहुंचकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। भारत सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। जुलूस का संचालन राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया। मदन गोपाल सिंह, सुधीर कुमार, राजकुमार शर्मा, योगेश कुमार तिवारी, ईश्वरचंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। 

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष नथाराम उपाध्याय ने कहा कि गृहमंत्री को अब बयान देने की बजाय आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। डॉ. राकेश चतुर्वेदी, यतेंद्र सिसौदिया, सुधांशु खंडेलवाल, राजीव राठौर, हर्षित सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। 

समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा ने कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, अनिल शर्मा, सुभाष चतुर्वेदी, अजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता हेमंत खदौली के नेतृत्व में मसानी चौराहा पर शाम छह बजे सामूहिक रूप से मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट मौन रखा। इस दौरान प्रदीप गोस्वामी, वासु शर्मा, संजय शर्मा, राजवीर चौधरी, मेघश्याम सैनी आदि उपस्थित थे।

सौंख के बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में शहीदों के लिए प्रार्थना स्थल पर एक मिनट मौन रखकर आत्मा शांति की कामना की। चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेशक हरीचंद, प्रधानाचार्य एमएल कौशिक, प्रशासक शगुन सिंह आदि मौजूद रहे। 

महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में शहीद जवानों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा शांति की प्रार्थना की। एबीवीपी के नगर मंत्री लव चौधरी, प्रबंधक हेमराज सिंह कुन्तल, प्रधानाचार्य डा. रेखा शर्मा, विशेष अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। 

बृजधाम विद्या मंदिर पाली डूंगरा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। चेयरमैन जगवीर सिंह, प्रधानाचार्य किशन सिंह, प्रशासक अतुल सिंह, राजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
राया में बजरंग दल की बैठक में आतंकी हमले की निंदा की गई। शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अजित चौधरी, विपिन चौधरी, राकेश बंसल, शिवम आदि उपस्थित थे। 


टैंटीगांव में ग्रामीणों ने मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। रतन कुमार शर्मा, श्रीचंद पाठक, शिवकुमार लवानियां, श्याम सुंदर फौजी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed