फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RCC drain will be constructed near Saubhari Kund

Mathura News: सौभरि कुंड के पास होगा आरसीसी नाले का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
RCC drain will be constructed near Saubhari Kund
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन में स्थित सौभरि कुंड के पास बने नाले का आरसीसी निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण कराने की कवायद शुरू की है। इसके निर्माण कार्य का खाका तैयार हो चुका है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एमवीडीए से जिले के विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन से मंजूरी मिलना शुरू हो गए हैं। इसमें सड़कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मार्गों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने के प्रस्ताव दिए हैं। इसके अलावा प्राचीन कुंडों की दशा भी सुधरेगी। क्षेत्रीय अवस्थापना निधि समिति की हुई बैठक में वृंदावन में स्थित सौभरि कुंड के आसपास बने नाले के निर्माण का भी कार्य होगा। इसके लिए शासन से 2 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। आरसीसी निर्माण कार्य के साथ-साथ इसका सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी दिनों में नाले का कायाकल्प होगा। साथ ही अन्य विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed