फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Raya's teenage girl jumped into Yamuna from the old bridge

Mathura News: पुराने पुल से राया की किशोरी यमुना में कूदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Raya's teenage girl jumped into Yamuna from the old bridge
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित पुराने पुल से यमुना नदी में शुक्रवार को एक किशोरी ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविक और पीएसी के स्टीमर से युवती को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर को सूचना मिली कि एक किशोरी पुराने पुल से यमुना में कूद गई है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोर और स्थानीय नाविकों की मदद से किशोरी को खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी के स्टीमरों की मदद से भी किशोरी की खोजबीन की।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा है। सीओ ने बताया कि राया थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थी। वह यहां कैसे पहुंची और यमुना में क्यों कूदी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे किशोरी के परिजन से भी जानकारी ली गई,लेकिन वह भी कुछ बता नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed