फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Raya's Katra railway gate will not be closed now

Mathura News: अभी बंद नहीं होगा राया का कटरा रेलवे फाटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Raya's Katra railway gate will not be closed now
मथुरा। विधायक राजेश चौधरी से मुलाकात करते दुकानदार। - फोटो : mathura
राया (मथुरा)। रेल प्रशासन कटरा फाटक को बंद करने की तैयारी में है। सोमवार को रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तो सब्जी मंडी से अस्थाई अतिक्रमण हट गया। यहां सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं फाटक बंद न करने के संबंध में दुकानदार विधायक राजेश चौधरी से मिले। विधायक ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। आश्वासन दिया कि फिलहाल फाटक बंद नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रेलवे पुलिस को सब्जी मड़ी में देख हलचल मच गयी। लाइन के सहारे फड़ लगा कर सब्जी बेचने वाले दुकानदार हट गए। सड़क निर्माण को लेकर इंजीनियरों ने निर्देश दिए। बताया कि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परेशान स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विधायक राजेश चौधरी से मुलाकात की।
विज्ञापन

बताया कि फाटक बंद होने से हजारों लोग प्रभावित होंगे। कारोबार बुरी तरह से प्रभावित होगा। विधायक राजेश चौधरी ने रेल प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत। रेल मंत्री को पत्र लिख कर लोगों की परेशानी से अवगत कराया।भूपेश अग्रवाल, विशाल पाराशर, अंकुर चौधरी, राकेश बंसल, विकास चौधरी, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed