फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ration wheat found in mathura

1166 बोरा ‘गरीबों का राशन’ मिला निजी गोदाम में

Mon, 25 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 25 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ration wheat found in mathura
गांव सराय आजमाबाद स्थित निजी गोदाम पर रविवार की रात की गई छापे की कार्रवाई तड़के तक जारी रही। एसओजी टीम के छापे में निजी गोदाम से 685 बोरा गेहूं, 467 बोरा चावल और 14 कुंतल चीनी बरामद की गई है। प्रकरण में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से तीन राशन डीलर हैं। जिलापूर्ति निरीक्षक ने सोमवार को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


सदर तहसील के गांव सराय आजमाबाद में ये कार्रवाई जिला पूर्ति विभाग के अफसरों से छुपाकर की गई। कार्रवाई होने के बाद ही विभाग को इस बारे में बताया गया।
एसओजी टीम ने अचानक की गई छापेमारी में मौके पर मौजूद डैंपियर नगर के राशन डीलर राजेंद्र भाटिया, मुकेश ठाकुर और लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल को पकड़ लिया था। जिला पूर्ति विभाग को इसकी सूचना सिर्फ बरामद किए गए राशन की गिनती के लिए दी गई। ये कार्य आधी रात के बाद तड़के तक चला।
विज्ञापन


गोदाम पर पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन पर सरकारी राशन को बोरा बदलकर बाजार में बेचने का आरोप है। इनमें डैंपियर नगर के राशन डीलर का पुत्र निशांत भाटिया, सराय आजमाबाद का राशन डीलर राकेश ठाकुर, बाटी का डीलर ब्रजमोहन शर्मा शामिल है। जिलापूर्ति विभाग की ओर से इस मामले में पकडे़ गए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अफसर भी शक के दायरे में
मामले में जिला पूर्ति विभाग के अफसरों पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ी मात्रा में सरकारी राशन सरकारी गोदाम से निजी गोदाम तक चला गया और जिला पूर्ति विभाग के अफसरों को भनक तक नहीं लगी। विभागीय अफसर यह भी पता नहीं लगा सके हैं कि यह स्थिति कब से बनी हुई थी। वितरण के दौरान होने वाली धांधली में विभागीय अफसरों के साथ प्रशासनिक अफसर भी शक के दायरे में आ रहे हैं, जिन्हें अपनी मौजूदगी में वितरण कराना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed