फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramvriksh wanted his youngest son politics

रामवृक्ष अपने छोटे बेटे को बनाना चाहता था उत्तराधिकारी

Fri, 20 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ramvriksh wanted his youngest son politics
jawahar bagh
रामवृक्ष यादव अपने छोटे बेटे विवेक को संगठन की कमान सौंपना चाहता था। बाकायदा युवा विंग के गठन की तैयारी कर ली गई थी। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाने का झांसा देकर जोड़ने की प्लानिंग हो रही थी।
विज्ञापन


स्वाधीन भारत सुभाष सेना का कामकाज भी विवेक देखने लगा था। जवाहरबाग से जो अधजला रिकार्ड मिला था उस पर भी विवेक के ही हस्ताक्षर थे। बताया तो यहां तक जा रहा है कि रामवृक्ष विवेक की एंट्री किसी बड़े सियासी दल में कराने की तैयारी कर रहा था। विवेकी गिरफ्तारी के बाद ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव गाजीपुर जिले में मरदह का रहने वाला था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजनारायण यादव और छोटा विवेक यादव। 15 मार्च 2014 को जब रामवृक्ष यादव अपने करीब 500 लोगों के साथ मथुरा आया था तब विवेक भी उसके साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ एक पूरा विंग बना रखा था जो रामवृक्ष के स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। संगठन की नीतियों का भी प्रचार प्रसार करता था। विवेक तो पूरे वक्त ही जवाहरबाग में रहता था। संगठन के लिए आने वाले चंदे और खर्च की देखरेख वही करता था।

दो जून 2016 को जवाहरबाग हिंसा के बाद जो अधजला रिकार्ड मिला था उस पर भी विवेक के ही हस्ताक्षर थे। पुलिस जांच में इसका खुलासा हो चुका है। बताया गया कि जो भी नए लोग जुड़ते थे या फिर जवाहरबाग में जो भी बड़े नेता पहुंचते थे रामवृक्ष सबसे पहले विवेक से ही उनकी पहचान कराया करता था।

राजनारायण को नहीं थी पिता के संगठन में दिलचस्पी
रामवृक्ष के बड़े बेटे राजनारायण को अपने पिता के इस संगठन में कोई दिलचस्पी नहीं थी। हालांकि जवाहरबाग में तो वह भी आता था लेकिन अपने परिवार से मिलने के लिए। एक दो दिन यहां रहा और फिर चला जाता था।


जब पुलिस ने राकेश गुप्ता, वीरेश यादव और चंदनबोस को गिरफ्तार किया था तब इन लोगों ने भी कहा था कि राजनारायण अपने पिता के साथ नहीं रहता था। कई दफा तो पिता के कहने पर भी वह यहां नहीं रुकता था। उसने अपनी मां से भी कहा था कि वह जवाहरबाग में न रहकर उसके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed