फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ramlila by mandli of vrindavan in world

जग में राम नाम की अलख जगा रहीं वृंदावन की मंडलियां

Mon, 05 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 05 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
ramlila by mandli of vrindavan in world
पद्मश्री रासाचार्य स्वामी रामस्वरूप शर्मा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
वर्षभर श्रीकृष्ण की लीलाओं से सजी रहने वाली धर्मनगरी देश विदेश में राम की लीलाओं का गुणगान कर रही है। विश्व के अनेक देशों में रामलीला मंचन के लिए वृंदावन की रासलीला मंडलियों की मांग रहती है। थाइलैंड, सिंगापुर, अमेरिका, सूरीनाम और मॉरीशस जैसे देशों तक हर वर्ष यहां की मंडलियां राम नाम की अलख जगा रही हैं। 
विज्ञापन


पद्मश्री रासाचार्य स्वामी रामस्वरूप शर्मा का कहना है कि राम और कृष्ण के चरित्र के श्रवण, दर्शन और मंचन का महत्व समान ही है। 86 वर्ष की उम्र में भी उन्हें ठाकुरजी की लीलाओं को जन-जन तक पहुंचाने में वही आनंद प्राप्त होता है जो बीते 80 वर्षों से श्रीकृष्ण चरित्र में और विगत 50 वर्षों से श्रीराम के चरित्र का मंचन और निर्देशन करने में प्राप्त हो रहा है। स्वामीजी बताते हैं कि उन्होंने 60 के दशक में रामलीला मंचन शुरू किया। रंग भवन दिल्ली में देश की जानी मानी रासलीला में हुई प्रतिस्पर्धा में उनकी मंडली ने प्रथम रही और केंद्र सरकार की ओर से वे पहली बार थाइलैंड में रामलीला का मंचन करने गए। इसके बाद देश के अधिकांश राज्यों में उन्होंने रामलीला का मंचन किया। मंबई के जुहू में 22 वर्षों से रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इस बार उनके पुत्र छोटे ठाकुर द्वारा 27 सितंबर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


डा. स्वामी देवकीनंदन कहते हैं कि पिछले 35 सालों से उन्होंने रासलीला के साथ ही रामलीला का मंचन विदेशी धरती के साथ ही देश के प्रत्येक राज्य में किया है। सिर्फ नागालैंड ही इस क्रम में अपवाद रहा। उन्होंने बताया कि मंडली ने अमेरिका, इंग्लैंड, सिंगापुर और थाइलैंड की धरती को भगवान राम के चरित्र का दर्शन कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलोकवासी पद्मश्री स्वामी हरिगोविंद शर्मा के पुत्र स्वामी राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि वृंदावन की भूमि भगवान कृष्ण के प्रेम से आल्हादित रहती है लेकिन श्रीराम की कृपा भी ब्रजवासियों पर समान रूप से है। इसके परिणाम स्वरूप उन्होंने देश विदेश की धरती को रामलीलाओं के मंचन से पवित्र किया है। उन्होंने कहा कि जयपुर में 1985 से 90 तक, मुंबई के क्रास मैदान में 1991 से 2001 तक रामलीला का मंचन किया। रासाचार्य राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि उनकी मंडली बुलंदशहर के गुलावटी में 28 सिंतबर से रामलीला का मंचन करेगी।


30 लोगों का दल 
वृंदावन से देश और विदेशों में रामलीला का मंचन करने जाने वाली मंडलियों में सभी पात्रों और उनके सहयोगियों को मिलाकर लगभग 30 लोगाें का दल होता है। दल के सभी सदस्यों पर अपने पात्र निभाने की जिम्मेदारी होती है। 


धर्मनगरी में 2013 के बाद नहीं हुई रामलीला
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का अनवरत क्रम भगवान कृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन में नजर नहीं आ रहा है। बीते दो वर्षों से वृंदावन में रामलीला का आयोजन नहीं किया गया। कई वर्षों से रंगजी के कटरा में होने वाली रामलीला वर्ष 2013 के बाद से नहीं हुई। पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा ने खेद जताते हुए कहा कि वृंदावनवासियों को रासलीला के साथ रामलीला के मंचन के लिए भी आगे आना चाहिए। रासाचार्य स्वामी रामप्रसाद शर्मा बताते हैं कि वर्षों पहले वृंदावन के मनीपाड़ा में रामलीला का आयोजन होता था। इसके साथ बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे पर रामलीला हुई। यहां जगह कम पड़ने के बाद रंगजी के कटरा में विशाल परिसर में रामलीला का आयोजन होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed