फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramdhun is resonating in 101 temples, bhajan-kirtan will be held till 22

Mathura News: 101 मंदिरों में गूंज रही रामधुन, 22 तक होंगे भजन-कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ramdhun is resonating in 101 temples, bhajan-kirtan will be held till 22
मंदिरों और पंचायत घरों पर की जाएगी लाइटिंग, महोत्सव का होगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। कान्हा की नगरी में स्थित देहात क्षेत्र के 101 राम मंदिरों में 8, 08000 रुपये खर्च कर रोजाना राम धुन बजाई जा रही है। 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में राम नाम का भजन कीर्तन चलेगा। जिला प्रशासन ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं।
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके तहत देहात क्षेत्र के 101 राम मंदिरों में राम नाम की गूंज रहेगी। भजन-कीर्तन होंगे। स्थानीय कलाकार और गायक प्रस्तुति देकर लोगों को इस आयोजन से जोड़ेंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी मंदिरों को जिला प्रशासन की तरफ से 8-8 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। महंतों को मंदिर में भजन-कीर्तन और राम धुन बजाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पंचायत घरों में होगा कार्यक्रम
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी पंचायत घरों में महोत्सव का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। सभी मंदिरों, पंचायत घरों और सरकारी कार्यालयों पर लाइटिंग की जाएगी। जगह-जगह विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने बताया कि 22 जनवरी तक देहात क्षेत्र के 101 राम मंदिरों में राम धुन बजाने और भजन कीर्तन की व्यवस्था की गई है। हर मंदिर को 8 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed