फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rambraksh was use social media

फेसबुक पर चल रही है आजाद हिंद सरकार

Fri, 10 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 10 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
rambraksh was use social media
फेसबुक - फोटो : getty
रामवृक्ष और उसका संगठन फेसबुक और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था। आजाद हिंद सरकार नाम से फेसबुक पेज को लगातार अपडेट कराया जाता और इस काम को करता था रामवृक्ष यादव का खास व उसके परिवार से जुड़ा विवेक यादव। बुधवार रात भी उसने पेज पर जवाहर बाग से जुड़ी खबरें शेयर की तो पुलिस वह पुलिस की नजर में आया। साइबर एक्सपर्ट की मदद से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जवाहरबाग में रामवक्ष यादव के आजाद हिंद सरकार के नाम से चलाए जा रहे संगठन का फेसबुक व सोसल मीडिया पर खासा प्रचार था। इस काम को रामवृक्ष यादव के परिवार से जुड़ा विवेक यादव खुद इस काम को संचालित करा रहा था। दो जून को हुए जवाहरबाग कांड के बाद से एक दम नेशनल मीडिया की सुर्खियों के आए जवाहरबाग कांड को लेकर समाचार पत्रों की सुर्खियों से लेकर अन्य जानकारियों को ई पेपर से लेकर अपने फेसबुक पर पोस्ट व शेयर कर रहा है।
विज्ञापन


इसमें वह फेसबुक व सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को मथुरा में पुलिस द्वारा संचालित गतिविधियों व की गई कार्रवाई से दूर दराज बैठे संगठन के लोगों को अपडेट कर रहा है। इसमें विवेक यादव अक्सर देर रात इस काम को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत रात्रि विवेक यादव ने मथुरा से प्रकाशित होने वाले एक समाचार पत्र के ई पेपर में छपी जवाहरबाग की खबरों को शेयर किया। मामला पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इसमें एक्सपर्ट के जरिए शेयर होने वाले स्थान और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

विवेक ने भरा था सीपीएमटी के लिए फार्म
वैसे तो रामवृक्ष यादव देश के संविधान को नहीं मानता था लेकिन उसके यहां रह रहा एक युवक डाक्टर बनाना चाहता था। रामवृक्ष यादव के साथ रह रहा विवेक यादव ने  वर्ष 2015 में सीपीएमटी परीक्षा के लिए फार्म भरा था। फार्म को प्रमाणित कराने के लिए जवाहरबाग में बने जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार के पास गया था। अधिकारी ने मना कर दिया तो उसे ऑफिस में घर में जाकर कई बार धमकाया।

जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि विवेक यादव भी अक्सर बंदूक धारियों की सुरक्षा में रहता था। जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि विवेक नाम का एक युवक अप्रेल 2015 को सीपीएमटी का फार्म सत्यापित कराने आया था। वह उपद्रवियों के साथ ही रहता था। मना कर देने पर युवक ने बहुत धमकाया और अभद्रता की थी।


जवाहरबाग में बनाई पुलिस चौकी
जवाहरबाग के खाली होने के बाद अब जवाहरबाग में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। एसआई सत्येन्द्र सिंह को उसका प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही एक कम्पनी पीएसी भी जवाहरबाग में तैनात की गई है। जवाहरबाग में जाने वाले व टहलने वाले लोगों की मेन गेट पर ऐंट्री की जाएगी। जवाहरबाग के खाली हो जाने के बाद अब लोगों में उसे करीब से देखने की उत्सुकता बनी हुई है। लोग जवाहरबाग को देखने के लिए पहुुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed