{"_id":"67f965336b6a2eccc40bc069","slug":"rambhadracharya-and-dhirendra-krishna-shastri-will-come-by-helicopter-mathura-news-c-29-1-mtr1002-380907-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हेलिकॉप्टर से आएंगे रामभद्राचार्य और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हेलिकॉप्टर से आएंगे रामभद्राचार्य और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। शनिवार को वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित कुंभ परिक्षेत्र में होने जा रहे संतों के विराट समागम में जहां देशभर के प्रतिष्ठित संतों का जमावड़ा होगा। वहीं इस आयोजन की भव्यता को एक नया आयाम देने जा रहा है, दो दिव्य विभूतियों का हेलिकॉप्टर से आगमन होगा।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने गुरु तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य के साथ हेलिकॉप्टर से वृंदावन पधारेंगे। यह समागम महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के उपरांत सनातन धर्म की पताका को विश्व पटल पर और अधिक ऊंचाई तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जगतगुरु रामभद्राचार्य के अभिनंदन समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें उन्हें सम्मानित किया जाएगा। गोपीकृष्ण दास द्वारा आचार्य रामचंद्र दास को छत्तीसगढ़ कुंज का उत्तराधिकारी घोषित कर चादरपोशी की जाएगी। कार्यक्रम में गुरु शरणानंद, साध्वी ऋतंभरा, सुतीक्ष्ण दास महाराज आदि संत भी शामिल होंगे।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं, संतों, जनप्रतिनिधियों और गुरुकुल के विद्यार्थियों के लिए विशाल जर्मन हैंगर पंडाल लगाया गया है। वहीं स्थानीय छत्तीसगढ़ कुंज में भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। संवाद