{"_id":"695ff8a057e97452a20e9813","slug":"ramanlal-shorawala-school-enters-the-semi-finals-mathura-news-c-369-1-mt11002-140885-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रमनलाल शोरावाला स्कूल का सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रमनलाल शोरावाला स्कूल का सेमीफाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट लीग मैच में भाग लेती टीम।
मथुरा। जूनियर क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल ने अशोका इंटेलेक्ट स्कूल को 28 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच से पहले भाविक राघव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर रमनलाल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 11.3 ओवर में 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने सर्वाधिक 25 रन बनाए।
अशोका इंटेलेक्ट स्कूल के विनोद और करन कुंतल ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोका स्कूल की टीम 10.5 ओवर में 63 रन पर ढेर हो गई। करन कुंतल ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। रमनलाल स्कूल के भुवनेश कुमार ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। अंपायरिंग लकी शर्मा और अनिल आहूजा ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी अर्चित समाधिया ने निभाई। आयोजन सचिव रोहित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रियल इंटरनेशनल स्कूल तथा कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन के बीच मैच होगा। इस दौरान अमित सारस्वत, दीक्षा गौतम आदि मौजूद रहे।