फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ram navmi celibration in mathura

श्याम की नगरी में जन्मे श्रीराम

Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
ram navmi celibration in mathura
श्रीराम मंदिर
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम रही। दोपहर को मंदिरों में जन्माभिषेक के साथ ही बधाई गायन शुरू हो गया। शाम को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


श्रीराम जन्म महोत्सव समिति की आरे से घीया मंडी स्थित श्रीराम चंद्र मंदिर में दोपहर 12 बजे वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से प्रभु के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद बधाई गायन और फिर शृंगार दर्शन, आरती हुई।
विज्ञापन


शाम को मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ वृंदावन के संत रामदेवानंद, संत गिरी, राजा बाबा और अपर जिला जज बीएम त्रिपाठी ने किया। शोभायात्रा में पंजाब के सिख अखाड़े ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। इस अवसर पर गंगाजी की झांकी, गणेशजी, शिव पार्वती, राधाकृष्ण की झांकी, डांडिया, चरकुला नृत्य की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में बनारसी शैली में तैयार रथ में प्रभु श्रीराम भक्तों को दर्शन दे रहे थे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भगत, मनुरिशी, कृष्ण कांत, प्रचार मंत्री अमित भारद्वाज, हेमंत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

श्री रामलीला सभा की ओर से चित्रकू ट मसानी पर राम-जानकी-लक्ष्मणजी के विग्रह का मंत्रोचारण के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। पूजा अर्चना के साथ विग्रह को चांदी की चौकी पर विराजमान किया गया। नगर में शोभायात्रा निकाली गई।

सर्व प्रथम विघ्ननाशक गणेशजी की सवारी के साथ-साथ श्रीनाथजी, दुर्गा, श्रीराम के विराट स्वरूप की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कन्हैया लाल, सोहन लाल शर्मा, उमेश, वनवारी लाल गर्ग, अशोक अग्रवाल, अजय मास्टर, विनोद अग्रवाल, संजय, विपुल आदि मौजूद रहे।


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भागवत मंदिर स्थित श्रीराम मंदिर में रामचरित मानस के पाठ के साथ जन्म की बधाइयां गाई गईं। दोपहर 12 बजे जन्माभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed