फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RAM mandir ka mamla

इंतजार खत्म, जल्द बनेगा प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर : नृत्यगोपाल दास

Thu, 27 Feb 2020 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
RAM mandir ka mamla
वृंदावन स्थित हनुमान टेकरी में शिष्यों के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बुधवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संतों से मुलाकात की। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब इंतजार खत्म हुआ। जल्द ही प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा।
विज्ञापन

महावन स्थित रमणरेती आश्रम में दो दिन से प्रवास कर रहे महंत नृत्यगोपाल दास महाराज वृंदावन में हनुमान टेकरी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि अब जल्द ही करोड़ों हिंदुओं के लिए इंतजार के पल खत्म होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

बहुत जल्द भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की शुरूआत होगी। दिल्ली में सीएए (नागरिकता कानून) को लेकर हो रहे उपद्रव पर उन्होंने कहा कि जिसका जो कार्य है, वो वैसा ही करेगा। ये बुद्धि विवेक पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तदोपरांत उन्होंने ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज के निर्वाण महोत्सव में प्रतिभाग किया। वामदेव महाराज का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी विरागानंद, स्वामी शंकरानंद, स्वामी कृष्णानंद, डॉ नारायण चैतन्य, स्वामी वेदानंद, स्वामी भास्करानंद, स्वामी सर्वेश्वरानंद, स्वामी चैतन्य वन, स्वामी अभयानंद, स्वामी मितानंद, दीपक तिवारी, अनिल पांडेय, आचार्य कृपाशंकर मिश्र, आचार्य शिवनरेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल ने किया।

स्वागत समारोह आज
वृंदावन। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष का बृहस्पतिवार को वृंदावन के संत, महंत, मंडलेश्वर और आमजन द्वारा स्वागत किया जाएगा। महंत फूलडोल विहारी दास महाराज ने बताया कि यह आयोजन श्रीचैतन्य कुटी पर दोपहर तीन बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed