{"_id":"580678084f1c1b672c703e13","slug":"ram-barat-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के क्रीड़ांगन में दूल्हा बन निकले राम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के क्रीड़ांगन में दूल्हा बन निकले राम
अमर उजाला वृंदावन
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
राम बरात
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान कृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन में चल रही राम लीला महोत्सव में मंगलवार का दिन अहम रहा। शाम को नगर में निकली राम बरात से पूरा वातावरण राममय हो गया। राम बरात को देखने के लिए नगरवासियों में भारी उत्सुकता रही।
नगर पंचायती रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 120 वर्ष पुराने रामलीला महोत्सव के अंतर्गत तीन वर्ष के बाद मंगलवार शाम नगर में भव्य राम बरात निकाली गई। राम बरात रंगजी के कटरा से प्रारंभ हुई। शुभारंभ पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष के श्रीगोपाल वशिष्ठ, रामकिशन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण पाठक, यदुराज सिंह यादव, बिहारीलाल वशिष्ठ, अतुल कृष्ण गोस्वामी, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन की आरती उतारी।
इसके बाद बरात में चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन घोड़े पर सवार होकर निकले। इनके पीछे गुरु विश्वामित्र, राजा दशरथ बग्गी में बैठकर चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान गणेशजी, शिव-पार्वती, राधाकृष्ण, राम दरबार, ठाकुर बांकेबिहारी महाराज, मां दुर्गा, गोवर्धन धारण किए भगवान कृष्ण सहित भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से जुड़ी झांकियों के साथ शर शैया पर लेटे भीष्म पितामह आदि की झांकियां भी शामिल रहीं। सात काली स्वरूप नृत्य करतीं चल रहीं थीं। पीछे पीछे बैंड बाजों के साथ रामभक्त चल रहे थे।
विज्ञापन
बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बरात चुंगी चौराहा, अनाजमंडी पुराना बजाजा पहुंची। यहां अग्रबंधुओं ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतारी। इसके बाद राम बरात किशोरपुरा, गौतमपाड़ा, विद्यापीठ चौराहा पहुंची यहां बाल विकास परिषद के सदस्य ठाकुर हरिवल्लभ सिंह, मेघश्याम वार्ष्णेय, राजकिशोर भारती, अखिलेष गौतम और अंकित वार्ष्णेय आदि ने आरती कर स्वागत किया। यहां से राम बरात बांकेबिहारी मार्ग, अठखंभा, बनखंडी महादेव, लोई बाजार, रेतिया बाजार होते हुए कार्यक्रमस्थल पर जाकर समाप्त हुई। कमेटी के ब्रजेश शर्मा गली वाले, कन्हैया शुक्ला, आशू गौतम, संजय शर्मा, आचार्य बद्रीश, किस्सो ठाकुर, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।