फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rally of bjp in mathura

नोट बदली की तरह प्रदेश में बदलनी होगी सरकार

Tue, 29 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
rally of bjp in mathura
भाजपा रैली
नोट बंदी नहीं, नोट बदली कहिए। उत्तर प्रदेश में इसी तरह सत्ता बदली होने जा रही है। माया, मुलायम की ठेकेदारी से लोग परेशान हैं। नोटबंदी के बाद लाइन में लगकर भी विभिन्न राज्यों में आ रहे नतीजे  जनता की नोटबंदी के समर्थन में लगाई गई मुहर है। यह बात मंगलवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के शहर में प्रवेश करने के बाद पार्टी नेताओं ने कही। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। 
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश की वर्तमान दशा के लिए सपा और बसपा पर ही जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। रीता बहुगुणा ने विरोध की राजनीति के लिए राहुल गांधी और ममता द्वारा नोटबंदी के फैसले की खिलाफत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जम्मू में आतंकियों पर इस तरह कभी कार्रवाई नहीं हुई। पाकिस्तान घबराया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा का बिरला मंदिर, जयसिंहपुरा पर स्वागत हुआ। बांकेबिहारी माहेश्वरी, रविमाहेश्वरी, मुकेश खंडेलवाल, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रहे। रूपम टाकीज पर एसके शर्मा और डीगगेट पर रमाकांत गोस्वामी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।

विनोद अग्रवाल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, तरुण सेठ, प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, भूपेंद्र चौधरी आदि की मौजूदगी रही। होलीगेट पर वीरेंद्र अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डा. डीपी गोयल, शैलेष सराफ, मदनमोहन श्रीवास्तव, विजय शर्मा के अलावा महिला मोर्चा से दीपा अग्रवाल, मीरा मित्तल, मोहिनी शर्मा आदि ने पुष्प बरसाए।


टैंक चौराहा पर आशुतोष गर्ग, कल्पना गर्ग ने निर्देशन में राधाकृष्ण की होली सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यात्रा में शामिल नेताओं ने राधाकृष्ण की आरती उतारी। पुलिस लाइन क्षेत्र में छावनी मंडल के अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी और तपेश भारद्वाज के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed