फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rakshabandhan cellibration in vrindavan

दलित बहनों ने ब्राह्मण भाइयों को बांधी राखी

Thu, 18 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan cellibration in vrindavan
रक्षाबंधन
नगर के सप्तदेवालयों से एक राधा गोपीनाथ मंदिर बुधवार को अनूठी पहल का गवाह बना। यहां दलित महिलाओं ने वेदपाठी ब्राह्मणों की कलाई पर राखी बांधी। अपनी इन बहनों से राखी बंधवाकर भाई भी बेहद प्रसन्न दिखे। इस दौरान वेदपाठी भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भी दिए और वेद मंत्रों का पाठ किया।
विज्ञापन


यह आयोजन सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल संगठन के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक की पहल पर हुआ। राखी उत्सव में राजस्थान के अलवर और टोंक जिले की कई दलित महिलाएं और 800 विधवाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन


वृंदावन और वाराणसी की विधवाओं ने भी राखियां बांधीं। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी इन महिलाओं ने शिरकत की। डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि इन आयोजनों के जरिए वे विधवाओं के बारे में सामाजिक सोच और व्यवहार बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को सोचना चाहिए कि ये विधवाएं भी किसी की बहन, किसी की मां, किसी की चाची आदि हैं। इस अवसर पर राधा गोपीनाथ मंदिर के सेवायत राजा गोस्वामी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को भी राखी बांधेंगी
नगर में रहने वाली विधवाओं के हाथों से तैयार करीब 2000 राखियां और मिठाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएंगी। विधवाओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की अपील भी की है, ताकि उनसे मिलकर वे खुद को सर्वांगीण राहत दिलाने की मांग कर सकें। इनमें से 10 विधवाएं गुरुवार को रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री को राखी बांधने जाएंगी। डा. बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री अपने व्यस्त समय में से उनके लिए भी कुछ वक्त जरूर निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed